कंधई थाना क्षेत्र में एनबीडब्ल्यू वारंट पर मुनादी
कंधई थाना क्षेत्र में एनबीडब्ल्यू वारंट पर मुनादी
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के सरडीह गांव में गाली-गलौज और मारपीट के एक पुराने मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के घर मुनादी कराई।बताया जाता है कि कुछ वर्ष पूर्व धारा 504 और 506 के तहत दर्ज मुकदमे में आरोपी की कोर्ट में पेशी नहीं होने पर न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू (गिरफ्तारी वारंट) जारी किया गया था।मंगरौरा चौकी इंचार्ज न्यायालय से जारी नोटिस लेकर पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे। वहां ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई।
पुलिस का कहना है कि यदि तय तिथि तक आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं होता है तो आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Comments
Post a Comment