पट्टी बार के चुनाव की सर गर्मियां तेज विभिन्न पदों के लिए खरीदे गए 30 नामांकन पत्र
पट्टी बार के चुनाव की सर गर्मियां तेज विभिन्न पदों के लिए खरीदे गए 30 नामांकन पत्र
पट्टी। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर पट्टी तहसील में सर गर्मियां बढ़ती जा रही हैं। शनिवार की शाम 4:30 बजे एल्डर कमेटी के सदस्य अजीत सिंह ने बताया कि कुल 30 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। गर्मी अधिक होने के चलते नामांकन पत्र बिक्री की तिथि में एक दिन की बढ़ोतरी की गई है। अब सोमवार को दोपहर 2 बजे तक प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीद सकते हैं। पहले नामांकन पत्र खरीदने की शनिवार को ही अंतिम तिथि निर्धारित थी। शनिवार की देर शाम तक अध्यक्ष पद के लिए 6 महामंत्री पद के लिए पांच कोषाध्यक्ष के लिए दो कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद पर पांच नामांकन पत्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो, शेष पदों को मिलाकर कुल 30 नामांकन पत्र बेचे गए हैं। इस अजीत पांडे रणविजय सिंह मुन्ना मिश्रा नंदन चतुर्वेदी समेत तमाम अधिवक्ताओं ने सुचिता पूर्ण चुनाव संपन्न करने के लिए एल्डर कमेटी के सदस्यों पर विश्वास जाहिर किया है।
Comments
Post a Comment