हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
पट्टी।थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार, 22 मई 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम मरगूपुर निवासी एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि खेत में स्थित बबूल के पेड़ को काटने के विवाद को लेकर उसके देवर विजय सरोज के साथ विपक्षियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि आदर्श सरोज ने कुल्हाड़ी से विजय सरोज के सिर पर हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों के साथ भी लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

मामले में थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0-129/26 धारा 110, 115(2), 352, 3(5) बीएनएस के तहत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जयकिशुन यादव, उपनिरीक्षक संजय कुमार व कांस्टेबल कैलाश यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के सेतापुर प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित बाग से आरोपी आदर्श सरोज पुत्र अनिल सरोज निवासी मरगूपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज