पट्टी में खराब वाटर एटीएम फिर शुरू, तहसील-थाना आने वालों को मिली राहत
पट्टी में खराब वाटर एटीएम फिर शुरू, तहसील-थाना आने वालों को मिली राहत
पट्टी।काफी दिनों से पट्टी तहसील परिसर में लगा वाटर एटीएम खराब हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तेज गर्मी में तहसील और थाना आने वाले फरियादियों, वकीलों और आम नागरिकों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा था।
मामले की जानकारी मिलते ही अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर तकनीकी टीम को मौके पर बुलवाया। देर रात तक चले मरम्मत कार्य के बाद वाटर एटीएम को चालू कर दिया गया।
अशोक जायसवाल ने बताया कि पट्टी तहसील और थाना में रोजाना सैकड़ों लोग अपने काम से आते हैं। ऐसे में साफ और ठंडा पानी मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, "जनता की सुविधा सर्वोपरि है। आगे भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वाटर एटीएम नियमित रूप से चालू रहे।"
वाटर एटीएम शुरू होने से आज सुबह से ही लोगों को राहत मिल गई। स्थानीय लोगों और फरियादियों ने अध्यक्ष अशोक जायसवाल के त्वरित प्रयास की सराहना की।
Comments
Post a Comment