सौ रुपए के विवाद में जेठानी ने देवरानी का फोड़ा सिर

सौ रुपए के विवाद में जेठानी ने देवरानी का फोड़ा सिर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के औराइन गांव में महज ₹100 के विवाद को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि जेठानी ने अपनी देवरानी पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। घायल महिला के सिर में कई टांके लगाए गए हैं।गांव निवासी अनीता (32) पत्नी वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे रुपये के लेन-देन को लेकर उसकी सगी भाभी से विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि भाभी ने डंडे से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल अनीता को पति वीरेंद्र उपचार के लिए लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज