अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, एक की हालत गंभीर
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, एक की हालत गंभीर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महोखरी डड़वा गांव निवासी राम अवध अपने पड़ोस की महिला गीता देवी पत्नी इंद्रपाल के साथ प्रतापगढ़ जनपद स्थित कुशफरा शनिदेव धाम दर्शन करने जा रहे थे।
बताया जाता है कि दोनों बाइक से पट्टी-रानीगंज मार्ग पर दिलीपपुर थाना क्षेत्र के गोंई गांव के समीप पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम के चालक गोविंद राम, कांस्टेबल दीपक तिवारी, कांस्टेबल प्रदीप यादव तथा प्रेम शंकर भारती ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सड़क से गुजर रही अर्टिगा कार की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया।
सीएचसी पट्टी में डॉ. राजेन्द्र ने प्राथमिक उपचार के बाद राम अवध की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में राम अवध के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं घायल महिला गीता देवी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में चल रहा है।
Comments
Post a Comment