मलमास के सातवें दिन शनिवार को बाबा बेलखरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

मलमास के सातवें दिन शनिवार को बाबा बेलखरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
पट्टी। मलमास के सातवें दिन शनिवार को जनपद के प्रसिद्ध पौराणिक शिव धाम बाबा बेलखरनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। दूरदराज गांवों और पड़ोसी जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
मलमास के पावन अवसर पर साप्ताहिक मेले का आयोजन भी हुआ, जहां श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल देखने को मिली। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
मेले में पूजा सामग्री, खिलौने, मिठाई और घरेलू सामानों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से दर्शन कराया गया।
श्रद्धालुओं का मानना है कि मलमास में बाबा बेलखरनाथ के दर्शन और जलाभिषेक से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। पूरे दिन धाम में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
इस दौरान समिति सदस्य आशीष कुमार, बद्रीनाथ गिरी, विश्वनाथ गिरी, उदय सिंह, रिंकू सिंह, शनि गिरी, विशाल, यशदीप पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज