डॉक्टर अनिल पाल का इलाज के दौरान आकस्मिक निधन ,डॉ. अनिल पाल के निधन की सूचना मिलते ही जामताली में छाई शोक की लहर ,डॉक्टर पाल के अंतिम दर्शन को उमड़ी भारी भीड़ ढाढस बधाने वालों का लगा रहा तांता ,डॉ.अनिल पाल को सभी ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई ,
रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली सतगढ़ी गांव निवासी डॉ. अनिल पाल 44 वर्ष जामताली बाजार में क्लीनिक खोलकर प्रैक्टिस कर परिवार का भरण पोषण करते थे। और जामताली क्षेत्र में बच्चों के प्रसिद्ध डॉक्टर माने जाते थे। उनके द्वारा दी गई बच्चों की दवा रामबाण साबित होती थी। और उनके इलाज से बच्चों को तुरंत आराम मिल जाता था। एक सप्ताह पूर्व डॉ अनिल पाल की अचानक तबियत खराब हो गई तो परिजनों ने उन्हें प्रयागराज के एक प्रसिद्ध नर्सिंग होम में भर्ती कराये। जहां पर डॉक्टरों ने बीपी और शुगर लो बताया। और वहीं पर उनका इलाज होने लगा और हालात में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। बताते है शनिवार की रात डॉक्टर अनिल पाल की तबियत अचानक खराब हो गई और उनकी बीपी और शुगर अधिक लो हो गई। और इलाज के दौरान रात 2:00 डॉ अनिल पाल का प्रयागराज मे आकस्मिक निधन हो गया। मृतक डॉक्टर अनिल पाल के दो बेटे हैं अभी दोनों बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। अचानक दो बेटों के सर से पिता का साया सदैव के लिए उजड़ गया। पत्नी रेनू पाल और बेटा ऋषि पाल, ऋतिक पाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। डॉक्टर पाल के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही जामताली क्षेत्र के डॉक्टरो में शोक की लहर छा गई। और अंतिम दर्शन को जन सैलाब उमर पड़ा। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के डॉक्टरो समाजसेवियों बुद्धिजीवियों क्षेत्रीय जनों ने ढाढस बधाते हुए नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किए।
रिपोर्ट,ज्ञान सिंह पी आई न्यूज़
प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश
Comments
Post a Comment