Posts

उमंग मिश्र का राष्ट्रीय सब जूनियर कबड्डी टीम में चयन, विद्यालय में जश्न का माहौल

Image
उमंग मिश्र का राष्ट्रीय सब जूनियर कबड्डी टीम में चयन, विद्यालय में जश्न का माहौल पट्टी। नगर स्थित प्रतिष्ठित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र उमंग मिश्र ने प्रदेश स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र और विद्यालय परिवार में जबरदस्त उत्साह व खुशी का माहौल है। उमंग का चयन राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में खेलने के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है।प्रतियोगिता में उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य सहित पूरे विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार को यह गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसका श्रेय व्यायाम शिक्षक वेद प्रकाश उपाध्याय सहित सभी गुरुजनों के मार्गदर्शन और उनके सामूहिक सहयोग को दिया, जिसके प्रति उन्होंने आभार प्रकट किया। साथ ही, उन्होंने नेशनल स्तर की सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में चयनित उमंग मिश्र के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।

बेसार में पटेल नवदुर्गा समिति का भव्य आयोजन: अंतिम दिन विशाल भंडारे और नौटंकी का होगा आयोजन

Image
बेसार में पटेल नवदुर्गा समिति का भव्य आयोजन: अंतिम दिन विशाल भंडारे और नौटंकी का होगा आयोजन प्रतापगढ़।पट्टी क्षेत्र में इन दिनों शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सेठ अमर बहादुर पटेल के नेतृत्व में पटेल नवदुर्गा समिति, बेसार द्वारा आयोजित नवदुर्गा महोत्सव में रोजाना हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे हैं और प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।आयोजन के तहत रात को नियमित रूप से भव्य आरती, मनमोहक झांकियों, जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। इन धार्मिक आयोजनों से आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सनातन धर्म का बेहतर प्रचार-प्रसार हो रहा है तथा युवाओं में धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना जागृत हो रही है।समिति के अध्यक्ष सेठ अमर बहादुर पटेल ने जानकारी दी कि महोत्सव के अंतिम चरण में आगामी 19 अक्टूबर 2026 को एक विशाल और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। इस महाप्रसाद कार्यक्रम में लगभग 20,000 भक्तगणों के शामिल होने और प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है।इसके साथ ही, भक्तों के मनोरंजन और सांस्कृतिक उल्ला...

खंड विकास अधिकारी ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन, मां दुर्गा के किए दर्शनदियावां जमालपुर में दुर्गा समिति के कार्यक्रम में शामिल हुए राजीव पांडेय, ग्रामीणों को दी शुभकामनाएं

Image
खंड विकास अधिकारी ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन, मां दुर्गा के किए दर्शन दियावां जमालपुर में दुर्गा समिति के कार्यक्रम में शामिल हुए राजीव पांडेय, ग्रामीणों को दी शुभकामनाएं प्रतापगढ़।आसपुर देवसरा क्षेत्र के दियावां उमरा जमालपुर गांव में शुक्रवार की देर रात 9:30 बजे खंड विकास अधिकारी राजीव पांडेय ने श्री दुर्गा समिति दियावां जमालपुर की ओर से कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया और समस्त ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक आयोजनों और सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी सहभागिता जताई। इस अवसर पर सुधाकर मिश्र, सुरेंद्र दुबे, आशीष दुबे, रामराज यादव, रुद्रमणि दुबे, राजेश यादव (डब्बेलाल), कृष्णदत्त शुक्ल, राघव राम यादव, दयाराम यादव, रामसागर यादव, वीरेंद्र दुबे, पूर्व प्रधान रामकिशोर, राम पदार्थ प्रजापति, कुलदीप कुमार, महानरायन पांडेय, त्रिवेणी पांडेय, शीतला शुक्ल, सालिकराम निषाद, शीतला निषाद और सुरेश न...

अतरौरा समिति में खाद-बीज का संकट: नाराज ग्रामीणों का तहसील पट्टी पर हंगामा, एसडीएम से शिकायत।

Image
अतरौरा समिति में खाद-बीज का संकट: नाराज ग्रामीणों का तहसील पट्टी पर हंगामा, एसडीएम से शिकायत। पट्टी। साधन सहकारी समिति अतरौरा में पिछले एक वर्ष से खाद और बीज की आपूर्ति न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। वर्षों से कृषि इनपुट के संकट से जूझ रहे किसानों ने उपजिलाधिकारी पट्टी को ज्ञापन सौंपकर समिति के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और जल्द से जल्द खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि साधन सहकारी समिति अतरौरा में पिछले एक साल से न तो यूरिया, डीएपी मिल रही है और न ही समय पर उन्नत किस्म के बीज दिए जा रहे हैं। खाद और बीज न मिलने के कारण किसानों को बुआई और सिंचाई के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं। मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद-बीज खरीदना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि समिति पर चक्कर लगाकर वे थक चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। समय पर खाद-बीज न मिलने से किसानों की लागत बढ़ गई है और उनकी...

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जुटे सैकड़ों लोग, मोती सिंह रहे मौजूद,वीणापाणी इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने किया विचार-विमर्श,

Image
शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जुटे सैकड़ों लोग, मोती सिंह रहे मौजूद, वीणापाणी इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने किया विचार-विमर्श, प्रतापगढ़।पट्टी तहसील क्षेत्र के स्थित वीणापाणी इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह की मौजूदगी रही। कॉलेज के प्रबंधक सतीश सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मणपुर ब्लॉक प्रमुख राकेश सिंह ने की। पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।इस मौके पर पट्टी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, रामगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन सिंह, विजयंत शर्मा, गणेश, फतेह बहाद...

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फंदे से लटककर दी जानसूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,

Image
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, प्रतापगढ़।पट्टी कस्बे के सिविल लाइन मोहल्ले में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय किशोरी ने घर के भीतर फंदे से लटककर जान दे दी। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। किशोरी की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान आरोही (17) पुत्री सूरज जायसवाल के रूप में हुई है। बताया गया कि आरोही दो दिन पूर्व अपने मामा शुभम जायसवाल के घर आई थी। वह प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पट्टी कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक किशोरी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिजिटल क्लास से बदल रही शिक्षा की तस्वीर, स्मार्ट बोर्ड पर आधुनिक तरीके से पढ़ाई कर रहे नौनिहाल

Image
डिजिटल क्लास से बदल रही शिक्षा की तस्वीर, स्मार्ट बोर्ड पर आधुनिक तरीके से पढ़ाई कर रहे नौनिहाल प्रतापगढ़।बदलते दौर के साथ अब विद्यालयों में शिक्षा का स्वरूप भी पूरी तरह आधुनिक हो गया है। डिजिटल शिक्षा प्रणाली के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और रोचक शिक्षा देने का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। आधुनिक तकनीक से लैस कक्षाओं के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ाई में खासी मदद मिल रही है, जिससे उनका शैक्षणिक विकास और तेजी से हो रहा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय जैती पुर के सहायक अध्यापक अभिषेक राम ने बताया कि कक्षा आठ के बच्चों को गणित के साथ अंग्रेजी भाषा का ज्ञान डिजिटल क्लास के माध्यम से दिए जाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है और इसका प्रभाव भी बच्चों में देखने को मिल रहा है। आगे बताया कि विद्यालयों में स्थापित डिजिटल बोर्ड और स्मार्ट स्क्रीन के माध्यम से शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम को बेहद सरल और आकर्षक ढंग से समझाया जा रहा है. कक्षाओं जिन्हें छात्र-छात्राएं पूरी तन्मयता और अनुशासन के साथ बैठकर सीखते हैं. तकनीकी माध्यमों के प्रयोग से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि में उल्लेखनीय ...