जम्हूरियत की कामयाबी में आवाम की खुशहाली जरूरी : आशमा परवीन
जम्हूरियत की कामयाबी में आवाम की खुशहाली जरूरी : आशमा परवीन
प्रतापगढ़।जम्हूरियत की असली कामयाबी तभी मानी जा सकती है, जब उसकी आवाम तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़े। शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय जैसे बुनियादी मुद्दों पर गंभीरता से काम किए बिना बेहतर समाज और मजबूत मुल्क का निर्माण संभव नहीं है। जब देश की आवाम खुशहाल होगी, तभी जम्हूरियत की सच्ची तस्वीर सामने आएगी।
ये विचार सराय भारत उर्फ होलागढ़ की महिला ग्राम प्रधान आशमा परवीन ने व्यक्त किए। वह पंचायत भवन पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में झंडारोहण के बाद गांववासियों को संबोधित कर रही थीं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान आशमा परवीन और उनके शौहर मुन्ना अंसारी ने गांव में आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता कायम रहने की कामना करते हुए दुआ की। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जरूरतमंद ग्रामीणों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से गर्म कंबल वितरित कर सम्मानित किया गया।
ग्राम प्रधान ने लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार साथियों को भी सम्मानित करते हुए समाज में उनकी अहम भूमिका की सराहना की।
समारोह में विशेष रूप से मेराज अहमद, पंकज कोटेदार, राम लखन मौर्य, डॉक्टर लतीफ, जज्जे मौर्य, दीपचंद केसरवानी, तबरेज आलम, मोहम्मद मेराज, पंकज कुमार, राहुल केसरवानी, मिथिलेश कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरा गांव देशभक्ति, आपसी भाईचारे और उल्लास के माहौल में गणतंत्र दिवस समारोह का साक्षी बना।
Comments
Post a Comment