रायपुर रोड पर सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ,कथा सुनने से मिलता है ज्ञान, वैराग्य और जीवन का लक्ष्य : आचार्य मुकेश आनंद महाराज

रायपुर रोड पर सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ,

कथा सुनने से मिलता है ज्ञान, वैराग्य और जीवन का लक्ष्य : आचार्य मुकेश आनंद महाराज
पट्टी।नगर के रायपुर रोड पर रविवार से सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा वाचक आचार्य मुकेश आनंद महाराज ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा भगवान की विशेष कृपा से ही प्राप्त होती है। भागवत गीता से ज्ञान और न्याय की सीख मिलती है तथा जीवन को सही दिशा प्राप्त होती है। जो भक्त आंखों से प्रभु का दर्शन, कानों से भजन श्रवण, हाथों से भगवान की सेवा और मुख से प्रभु का स्मरण करते हैं, उन्हें रूप, यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है।
कथा वाचक ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा मृत्यु के भय को दूर कर भगवान की भक्ति की ओर अग्रसर करती है। यह भक्ति के साथ-साथ ज्ञान और वैराग्य को भी सुदृढ़ करती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सात दिनों का ऐसा आध्यात्मिक आयोजन है, जिसमें सात सोपान होते हैं, जिनके माध्यम से श्रद्धालु क्रमशः आगे बढ़ते हुए अंत में अपने जीवन के वास्तविक लक्ष्य को जान लेते हैं।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत में भक्तों की अनेक दिव्य कथाएं वर्णित हैं, जिन्हें सुनकर हृदय में भक्ति का उदय होता है और मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। मनुष्य तभी अपना जीवन पूर्ण कर सकता है जब वह भगवान की भक्ति को अपनाता है।इस अवसर पर शेषमणि तिवारी, राजेश, प्रमोद, विनय जायसवाल, प्रभाकर तिवारी, नंदलाल पाठक, अर्चना देवी, विद्या देवी, अंजलि, सुनीता, मीरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज