राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजितप्रो. राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैया’ के जन्मदिवस पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी में हुआ आयोजन

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

प्रो. राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैया’ के जन्मदिवस पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी में हुआ आयोजन
पट्टी। स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी में गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को प्रो. राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैया’ के जन्मदिवस के अवसर पर पं. रामराज शुक्ल सभागार में “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेंदु मिश्र रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता ओम प्रकाश ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की कुल जनसंख्या में लगभग दो-तिहाई हिस्सा युवाओं का है और यही वर्ग राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा लक्ष्य निर्धारित कर, मन लगाकर परिश्रम करे और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप आचरण प्रस्तुत करे तो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में सफलता केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं है, बल्कि किसी क्षेत्र में स्टार्टअप स्थापित कर आत्मनिर्भर बनना भी सच्ची सफलता का प्रतीक है।मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी पूर्णेंदु मिश्र ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में ध्यान भटकाने वाले अनेक साधन उपलब्ध हैं। आवश्यकता इस बात की है कि युवा अपना ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित रखें। अनुशासन और निरंतर परिश्रम से न केवल अपने उद्देश्य को प्राप्त किया जा सकता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाई जा सकती है।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता एवं महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पश्चात सरस्वती वंदना महाविद्यालय की छात्रा अंशिका सिंह एवं अंशु पाठक द्वारा प्रस्तुत की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। अपने स्वागत उद्बोधन में उन्होंने अतिथियों का परिचय कराते हुए कहा कि दोनों अतिथि सरल, सहज एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी हैं तथा उनका मार्गदर्शन युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में प्रो. आर.बी. अग्रहरि, प्रो. मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. राकेश कुमार पांडेय, डॉ. विकास सिंह, सुश्री श्वेता सिंह, श्रीमती अर्चना सिंह सहित समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. दिलीप सिंह ने किया तथा संचालन डॉ. देवेंद्र नारायण पाण्डेय ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।उक्त जानकारी महाविद्यालय के जनसूचना अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार मिश्र द्वारा दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज