सुरक्षा कारणों से प्रतिकार यात्रा को प्रशासन की अनुमति नहीं, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
सुरक्षा कारणों से प्रतिकार यात्रा को प्रशासन की अनुमति नहीं,
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
पट्टी।सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रशासन ने पट्टी इलाके में प्रस्तावित प्रतिकार यात्रा को अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसे लेकर शनिवार को आयोजक मंडल ने प्रेस वार्ता कर प्रशासन के निर्णय पर आपत्ति जताई, वहीं एसडीएम व सीओ को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया।पट्टी क्षेत्र के बाभनपुर गांव में जन्मे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का माघ मेले के दौरान प्रशासन से विवाद हो गया था। बताया गया कि प्रशासन से टकराव के बाद शंकराचार्य जी ने संगम स्नान नहीं किया। उन्होंने प्रशासन के समक्ष कई मांगें रखीं, लेकिन कोई वरिष्ठ अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा। इसके विरोध में वह माघ मेले में 11 दिनों तक अनशन पर बैठे रहे और अंततः बिना स्नान किए ही अपने काशी विश्वनाथ स्थित आश्रम लौट गए।इसी प्रकरण को लेकर प्रशासन द्वारा की गई कथित बर्बर कार्रवाई के विरोध में शंकराचार्य जी के शिष्य राजा सक्षम सिंह योगी के संयोजन में पट्टी क्षेत्र में प्रतिकार यात्रा निकाले जाने की योजना थी। आयोजक मंडल ने यात्रा की अनुमति के लिए प्रशासन से आवेदन किया था, लेकिन आरोप है कि धारा 144 का हवाला देते हुए प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।शनिवार दोपहर करीब एक बजे सक्षम सिंह योगी के आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने प्रशासन पर सीधा आरोप लगाया। इसके बाद आयोजक मंडल ने सीओ कार्यालय पहुंचकर एसडीएम पट्टी पूर्णेंद्र मिश्र एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।इस दौरान आचार्य जयराम पांडेय, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव (जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रतापगढ़), मुन्नू पांडे, प्रवीण मिश्रा, हरिशंकर विद्यार्थी (जयपुर), तिवारी के बाद जनार्दन तिवारी, सुरेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।वहीं इस संबंध में एसडीएम पट्टी पूर्णेंद्र मिश्र ने बताया कि यात्रा की अनुमति इसलिए नहीं दी गई क्योंकि आवेदन में संख्या बल का स्पष्ट उल्लेख नहीं था तथा यात्रा मार्ग काफी लंबा दर्शाया गया था। साथ ही माघ मेला, रूट डायवर्जन, बार चुनाव और धारा 144 लागू होने के चलते पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था संभव नहीं थी, जिस कारण अनुमति देना संभव नहीं हो सका।
Comments
Post a Comment