तेज रफ्तार का कहर: 100 मीटर तक घसीटती रही बाइक, सैफाबाद निवासी सोनू यादव गंभीर घायल
तेज रफ्तार का कहर: 100 मीटर तक घसीटती रही बाइक, सैफाबाद निवासी सोनू यादव गंभीर घायल
पट्टी।प्रतापगढ़ जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक नजारा देखने को मिला। रखहा की ओर से आ रहा एक बाइक सवार अचानक सामने दूसरी बाइक आने से घबरा गया और संतुलन खो बैठा। रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई।इस दर्दनाक हादसे में सैफाबाद निवासी सोनू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरने के बाद बाइक और सवार दोनों सड़क पर काफी दूर तक घिसटते रहे। तेज रफ्तार के कारण युवक को गहरी चोटें आईं और वह लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा रहा।घटना की सूचना मिलते ही कंधई पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी बेलखनाथ भेजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बेलगाम रफ्तार पर अंकुश लगाने और नियमित चेकिंग अभियान चलाने की मांग की है।
Comments
Post a Comment