11 हजार वोल्ट की चपेट में आकर दोनों हाथ गंवाने वाला युवक सर्जरी के लिए दर-दर भटक रहा, नहीं मिल पा रही मदद

11 हजार वोल्ट की चपेट में आकर दोनों हाथ गंवाने वाला युवक सर्जरी के लिए दर-दर भटक रहा, नहीं मिल पा रही मदद
पट्टी।प्रतापगढ़ जनपद के सैफाबाद गांव निवासी संतोष कुमार का दर्द छलक उठा है। करीब छह वर्ष पूर्व वह 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था, जिससे उसके दोनों हाथ कट गए। इस भयावह हादसे के बाद से वह दिव्यांगता का जीवन जीने को मजबूर है।संतोष ने बताया कि दोनों हाथ न होने के कारण उसकी पूरी दिनचर्या दूसरों के सहारे चल रही है। वर्षों से वह शारीरिक ही नहीं, मानसिक पीड़ा भी झेल रहा है। हाल ही में उसे जानकारी मिली कि सर्जरी के माध्यम से उसे कृत्रिम हाथ लगाए जा सकते हैं, जिससे वह कुछ हद तक सामान्य जीवन जी सके।जब उसने सर्जरी के लिए प्रयास शुरू किया तो पता चला कि दोनों हाथों की सर्जरी पर लगभग 20 लाख रुपये का खर्च आएगा। पीड़ित ने बताया कि उसके पास थोड़ी-सी जमीन है, लेकिन उसे बेचकर भी इतनी बड़ी राशि जुटा पाना संभव नहीं है।सोमवार शाम करीब 7:30 बजे संतोष कुमार ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए बताया कि अब तक कहीं से कोई ठोस सहायता नहीं मिल पाई है। उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से अपील की है कि उसकी सर्जरी में सहयोग किया जाए, ताकि वह दिव्यांगता के इस असहाय जीवन से कुछ राहत पा सके।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज