12 फरवरी को पट्टी पहुंचेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज

12 फरवरी को पट्टी पहुंचेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज
पट्टी।जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के पट्टी आगमन की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब जगद्गुरु शंकराचार्य जी 12 फरवरी को पट्टी तहसील क्षेत्र के भानेपुर तिवारीपुर, भरोखन में आयोजित गाना मिश्र परिवार की श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता करेंगे।शंकराचार्य पद पर आसीन होने के बाद यह जगद्गुरु शंकराचार्य जी का पट्टी में पहला आगमन होगा, जिसे लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा आयोजन को लेकर तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।जगद्गुरु शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज