पट्टी संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 120 शिकायतें दर्ज, 5 का मौके पर निस्तारण
पट्टी संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 120 शिकायतें दर्ज, 5 का मौके पर निस्तारण
पट्टी। शनिवार को पट्टी तहसील परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी पट्टी पूणेंद्र मिश्रा ने की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के दूर-दराज से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।आयोजन के दौरान कुल 120 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से राजस्व विभाग से संबंधित 5 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 115 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 53 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग से 21, विकास विभाग से 16, समाज कल्याण विभाग से 2, शिक्षा विभाग से 2 तथा अन्य विभागों से 26 शिकायतें दर्ज की गईं। कई मामलों में भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा, पुलिस कार्रवाई में देरी, विकास कार्यों में अनियमितता सहित विभिन्न जनसमस्याएं सामने आईं।एसडीएम पट्टी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष जांच करते हुए नियमानुसार निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, तहसीलदार पवन सिंह सहित राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment