गधियाँवा से प्रयागराज माघी कुंभ 2026 के लिए निःशुल्क भव्य बस सेवा संपन्नबड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

गधियाँवा से प्रयागराज माघी कुंभ 2026 के लिए निःशुल्क भव्य बस सेवा संपन्न

बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
पट्टी।माघी कुंभ 2026 के पावन अवसर पर ग्राम गधियाँवा से प्रयागराज संगम स्नान हेतु संचालित निःशुल्क बस सेवा शनिवार को पूरी श्रद्धा, सेवा-भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ भव्य रूप से संपन्न हुई। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह करीब 7 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु एकत्र हुए और संगम स्नान के लिए रवाना होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकुशल वापस लौटे।
इस पुनीत सेवा का आयोजन दिनेश पांडेय, आलोक पांडेय एवं अविनाश पांडेय के नेतृत्व में किया गया, जबकि समस्त ग्रामवासियों ने निवेदक के रूप में सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजकों के कुशल नेतृत्व में पूरी यात्रा व्यवस्था अनुशासित, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रही। निःशुल्क बस सेवा ने विशेष रूप से ग्रामीण श्रद्धालुओं के लिए कुंभ स्नान को सुगम बनाया।
यात्रा के आयोजक, समाजसेवी एवं भजन गायक दिनेश कुमार पांडेय ने कहा,माघी कुंभ केवल आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह सेवा और समर्पण का भी संगम है। गधियाँवा से प्रारंभ हुई यह निःशुल्क बस सेवा समाज की सामूहिक चेतना और सहयोग की भावना को दर्शाती है। ग्रामवासियों की सुविधाओं के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।”इस आयोजन के निवेदक समस्त ग्रामवासी, गधियाँवा रहे। श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे समाजसेवा एवं सनातन परंपरा की प्रेरणादायी मिसाल बताया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज