विद्युत विभाग पर अराजकतत्वों की मेहरबानी30 लाख की अंडरग्राउंड केबल काटी10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल, सड़क किनारे जेसीबी से खोदी गई केबल
विद्युत विभाग पर अराजकतत्वों की मेहरबानी
30 लाख की अंडरग्राउंड केबल काटी
10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल, सड़क किनारे जेसीबी से खोदी गई केबल
प्रतापगढ़ जनपद के कंधई थाना क्षेत्र में अराजकतत्वों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे सरकारी विभागों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। ताज़ा मामला कंधई थाना क्षेत्र के पूरे बाबू गांव के पास का है, जहां सैफाबाद और आमापुर पावर हाउस से जुड़ी अंडरग्राउंड विद्युत केबल को अराजकतत्वों ने काटकर नष्ट कर दिया।
बताया जा रहा है कि इलाके में लगातार चलने वाली मुख्य सड़क के किनारे जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर केबल को खोद दिया गया जिसकी जानकारी विभागीय लोगों को नहीं हो सकी जिससे यह साफ होता है कि घटना पूरी प्लानिंग और बेखौफ अंदाज़ में की गई। इस घटना के बाद करीब 10,000 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे आम जनजीवन तीन दिनों तक बुरी तरह प्रभावित हुआ।विद्युत विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिससे विभागीय अधिकारियों में नाराज़गी है।जेई के अनुसार केबल की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये है, हालांकि तत्काल रूप से विभाग को लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल विद्युत आपूर्ति को वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे बहाल किया जा रहा था जो केबल मरम्मत के बाद शनिवार दोपहर बहाल हो गई है।अधिकारियों का कहना है कि शनिवार दोपहर तक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।दिनदहाड़े सड़क किनारे इस तरह की घटना होना यह दर्शाता है कि कानून का कोई भय नहीं है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
Comments
Post a Comment