दलापुर इंटर कॉलेज में 56 वर्षीय युवक ने लिया हाईस्कूल में प्रवेश, बोर्ड परीक्षा देने पहुंचा

दलापुर इंटर कॉलेज में 56 वर्षीय युवक ने लिया हाईस्कूल में प्रवेश, बोर्ड परीक्षा देने पहुंचा
पट्टी।आसपुर देवसरा इलाके के दलापुर इंटर कॉलेज में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 56 वर्षीय राम सिद्धि यादव नामक व्यक्ति को हाईस्कूल में प्रवेश दे दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रवेश के संबंध में शासन-प्रशासन से किसी विशेष अनुमति की पुष्टि नहीं की गई।
बुधवार को जब राम सिद्धि यादव यूपी बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल की हिंदी परीक्षा देने के लिए रामराज इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचे, तब इस पूरे प्रकरण की जानकारी सार्वजनिक हुई। परीक्षा केंद्र पर मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा।इस संबंध में जब विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्रा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि छात्र का प्रवेश पत्र विधिवत जारी हो चुका है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा से उसे वंचित नहीं किया जा सकता। उनका कहना था कि जब प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और प्रवेश पत्र जारी है, तो नियमानुसार परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई।मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज