युवती को बहला-फुसलाकर खाते से 67 हजार रुपये निकाले, पुलिस से शिकायत

युवती को बहला-फुसलाकर खाते से 67 हजार रुपये निकाले, पुलिस से शिकायत
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के आसपुर देवसरा विकासखंड अंतर्गत रमईपुर नेवादा गांव निवासी इंसान अली ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि एक महिला द्वारा उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसके खाते से 67 हजार रुपये निकलवा लिए गए।पीड़ित के अनुसार जब मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो वे संबंधित महिला के पास पैसे वापस मांगने गए, लेकिन उसने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में उप निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज