यूजीसी-नेट में स्नेह सिंह की शानदार सफलता, 99.02 परसेंटाइल के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर व पीएचडी हेतु अर्हता

यूजीसी-नेट में स्नेह सिंह की शानदार सफलता, 99.02 परसेंटाइल के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर व पीएचडी हेतु अर्हता
पट्टी।राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परीक्षा परिणाम में जनपद की होनहार बेटी स्नेह सिंह ने अपने प्रथम प्रयास में ही उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिक्षा विषय में उन्होंने 99.02 परसेंटाइल अंक प्राप्त करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है।स्नेह सिंह वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों, व्यस्त शैक्षणिक दायित्वों एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ निश्चय के बल पर यह उपलब्धि अर्जित की है।उल्लेखनीय है कि स्नेह सिंह, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता वीर शिवम सिंह की पत्नी तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं नगर स्थित भारत सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक पवन कुमार सिंह की पुत्रवधू हैं। उनकी इस सफलता से राजनीतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त है।स्नेह सिंह की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से हुई, जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से प्राप्त की। उनकी यह सफलता यह दर्शाती है कि सतत मेहनत और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शिक्षाविदों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे मेहनत, लगन और नारी सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल बताया है। स्नेह सिंह की सफलता निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज