भूमि पर कब्जा व फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने तहसील दिवस में लगाई न्याय की गुहार
भूमि पर कब्जा व फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप,
पीड़ित परिवार ने तहसील दिवस में लगाई न्याय की गुहार
पट्टी। तहसील क्षेत्र के जगदीशगढ़ गांव निवासी एक परिवार ने विपक्षियों पर भूमि कब्जाने और फर्जी मुकदमे में फंसाने का गंभीर आरोप लगाते हुए शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की।गांव निवासी गणेश प्रसाद, राकेश, अखिलेश कुमार, हरिकेश, रीता देवी, सुनीता देवी, शोभावती सहित परिवार के अन्य सदस्य शनिवार को पट्टी तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि विपक्षियों ने बिना किसी वैधानिक नाप-जोख के लेखपाल से मिलीभगत कर उनके परिवार के 19 लोगों के विरुद्ध पत्थर उखाड़ने का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है।पीड़ितों का कहना है कि जिस भूमि पर पत्थर उखाड़ने का आरोप लगाया जा रहा है, उसकी कभी सरकारी नाप नहीं कराई गई, इसके बावजूद उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि विपक्षी न केवल फर्जी मुकदमे में फंसा रहे हैं, बल्कि उनकी निजी भूमि पर कब्जा करने की भी कोशिश कर रहे हैं।परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षियों द्वारा पूर्व में भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किए जा चुके हैं, जिसकी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।पीड़ित परिवार ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे एसडीएम पूर्णेन्द्र मिश्रा को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।इस मामले में एसडीएम ने प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
Comments
Post a Comment