सई नदी में डूबने से हाईस्कूल के छात्र की मौत, जामताली बाजार में चलाते हैं पिता का क्लीनिक

सई नदी में डूबने से हाईस्कूल के छात्र की मौत, जामताली बाजार में चलाते हैं पिता का क्लीनिक
पट्टी।दिलीपपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सई नदी में नहाने गए एक हाईस्कूल के छात्र की डूबने से मौत हो गई। हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव निवासी आज़ाद अली प्रेमनगर जामताली बाजार में निजी क्लीनिक का संचालन करते हैं। मंगलवार को उनका 15 वर्षीय बेटा सादान अपने बड़े भाई सोहेल और दो दोस्तों के साथ सई नदी में नहाने गया था। नहाते समय सादान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
साथ मौजूद बच्चों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर किशोर की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नटका वीर बाबा घाट से लगभग 500 मीटर दूर सादान का शव बरामद किया गया।परिजन और ग्रामीण तत्काल किशोर को जिला मुख्यालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज