पुराने विवाद को लेकर भदवछ गांव निवासी युवक पर जानलेवा हमलापीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
पुराने विवाद को लेकर भदवछ गांव निवासी युवक पर जानलेवा हमला
पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
पट्टी।थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के भदवछ गांव निवासी गुलाब चंद्र वर्मा ने पुराने विवाद को लेकर अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित ने बुधवार को दिन में करीब 3 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचकर विपक्षियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।पीड़ित के अनुसार, बीते 1 फरवरी को वह पट्टी कस्बे में स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान भदवछ चौराहे पर एक किराना दुकान से सामान खरीदने के लिए रुका था, तभी विपक्षी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। मामले की सूचना पीड़ित द्वारा डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।पीड़ित का आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे कलियनापुर नहर पुलिया के पास विपक्षियों ने उसे रोक लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह मौके से भागकर पीड़ित ने अपनी जान बचाई और घर पहुंचा।बुधवार को पीड़ित पट्टी कोतवाली पहुंचा और विपक्षियों के खिलाफ नामजद शिकायती पत्र देते हुए जान-माल की सुरक्षा तथा सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment