दयालगंज बाजार में सड़क हादसा, दुकानदार की मौत

दयालगंज बाजार में सड़क हादसा, दुकानदार की मौत

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय दुकानदार की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के टीवीपुर गांव निवासी मुन्नू दुबे (65 वर्ष) दयालगंज बाजार में किराने की दुकान चलाते थे। रविवार की शाम करीब 8 बजे वह साइकिल से दुकान बंद कर अपने घर टीवीपुर लौट रहे थे।
बताया जाता है कि बनरही बाग बड़े हनुमान मंदिर के सामने टीवीपुर मोड़ पर आसपुर देवसरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुन्नू दुबे साइकिल समेत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे।
कुछ दूरी पर खेत की रखवाली कर रहे किसानों की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पट्टी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज