छह वर्षीय मासूम के साथ घिनौनी हरकत आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी
छह वर्षीय मासूम के साथ घिनौनी हरकत आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी
पट्टी। इलाके के एक गांव में 6 वर्षीय मासूम के साथ घिनौनी हरकत किए जाने की शिकायत उसके चाचा द्वारा तहरीर देकर पुलिस से की गई है। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र प्रताप सरोज के विरुद्ध अश्लील हरकत की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि पड़ोस का युवक उसकी मासूम भतीजी को टीवी दिखाने के बहाने अपने घर में ले गया और जहां उसके साथ घिनौनी हरकत कर रहा था। घर आने पर मासूम ने परिजनों को जानकारी दी तो वह सन्न रह गए। घटना की नामजद तहरीर दिए जाने पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने अश्लील हरकत समेत विभिन्न धाराओं की प्राथमिकी दर्ज किया है।
Comments
Post a Comment