भरोखन स्कूल के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त—चालक बाल-बाल बचे

भरोखन स्कूल के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त—चालक बाल-बाल बचे
पट्टी।बेनी प्रसाद सिंह शिक्षण संस्थान भरोखन के समीप गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि सौभाग्यवश दोनों कार चालक बाल-बाल बच गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार गधियांवा गांव निवासी अविनाश पांडे की कार को उनका एक रिश्तेदार लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान भरोखन स्कूल के पास सामने से आ रही एक अन्य कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारों को भारी नुकसान पहुंचा।कार चला रहे युवक ने बताया कि वाहन में ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना घटित हुई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय स्कूल के आसपास कोई स्कूली बच्चा या राहगीर सड़क पर मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने की बात भी कही जा रही है। फिलहाल दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज