विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस नेत्री सुनीता पटेल हाउस अरेस्ट
विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस नेत्री सुनीता पटेल हाउस अरेस्ट
पट्टी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनीता पटेल को सोमवार सुबह करीब 11 बजे हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली पट्टी क्षेत्र के कोठियार गांव स्थित उनके आवास पर पुलिस पहुंची और उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले ही प्रशासन ने यह कार्रवाई की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि ‘वीबी-जी राम जी योजना’ के विरोध में 17 फरवरी को विधानसभा घेराव किया जाना है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इसी को देखते हुए एहतियातन कार्रवाई की गई है।
सूत्रों के अनुसार, हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही समर्थकों में नाराजगी देखी गई। हालांकि प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है।फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Comments
Post a Comment