यूजीसी नेट में हिमांशु पांडे की ऐतिहासिक सफलता, विद्यालय व नगर में खुशी की लहर
यूजीसी नेट में हिमांशु पांडे की ऐतिहासिक सफलता,
विद्यालय व नगर में खुशी की लहर
पट्टी। नगर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज के अध्यापक सतीश पांडे के बड़े सुपुत्र हिमांशु पांडे ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।हिमांशु पांडे की इस उल्लेखनीय उपलब्धि की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उल्लास का माहौल बन गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र ने हिमांशु पांडे को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अध्ययन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने हिमांशु के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए आशा जताई कि वह आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।विद्यालय परिवार के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने भी हिमांशु पांडे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि हिमांशु की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
हिमांशु पांडे की इस सफलता से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है कि कठिन परिश्रम, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
Comments
Post a Comment