दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, तोड़फोड़ का आरोप
दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, तोड़फोड़ का आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर अठगवां गांव में दबंग पड़ोसियों द्वारा एक महिला के साथ मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता सुशीला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता के अनुसार, पड़ोसी उसके घर के सामने आकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोप है कि वे लोग आक्रोशित होकर जबरन घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। इस दौरान महिला को चोटें आईं। आरोप यह भी है कि हमलावरों ने घर में रखा सामान तोड़ दिया, जिससे नुकसान हुआ।सुशीला देवी ने चार लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुटी है।
Comments
Post a Comment