जमीनी विवाद में हाथापाई व जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर

जमीनी विवाद में हाथापाई व जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
आसपुर देवसरा। थाना क्षेत्र के नचरौला गांव निवासी सुमित कुमार मिश्र ने जमीनी विवाद को लेकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पड़ोसियों से आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसको लेकर आरोपी जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।सुमित कुमार मिश्र का कहना है कि जब उन्होंने कब्जे का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने यह भी बताया कि वह जिला मुख्यालय पर कार्यरत हैं और अधिकांश समय घर से बाहर रहते हैं, जबकि घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं रहता। ऐसे में आरोपियों द्वारा किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका बनी हुई है।पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के उपरांत आवश्यक व उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज