नीमा खुर्द गांव में दबंगों पर जबरन भूमि कब्जाने का आरोप,पीड़ित ने मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों से की शिकायत
नीमा खुर्द गांव में दबंगों पर जबरन भूमि कब्जाने का आरोप,
पीड़ित ने मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों से की शिकायत
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नीमा खुर्द कला गांव निवासी जटाशंकर ने गांव के कुछ दबंगों पर उनकी भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उनकी भूमि धरी के बगल उसर खाते की जमीन है, जिस पर गांव के ही पवन यादव, अमन यादव, शांति देवी, राम अकबाल, राम मूरत व रीता देवी आदि द्वारा उसर भूमि के साथ-साथ उनकी भूमिधरी जमीन गाटा संख्या 183 के कुछ हिस्से पर भी अवैध कब्जा कर लिया गया है।पीड़ित का आरोप है कि शेष बची भूमि पर भी कब्जा करने की नीयत से आरोपियों द्वारा पिलर खड़े कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिए, जिससे वह किसी तरह भागकर अपनी जान बचा सके।जटाशंकर ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय थाने पर शिकायत करने पर पुलिस द्वारा इसे राजस्व का मामला बताकर टाल दिया गया, जिससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए हैं।
परेशान पीड़ित ने सोमवार की दोपहर करीब दो बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी प्रतापगढ़, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ समेत अन्य उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को रुकवाने तथा अपने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
Comments
Post a Comment