पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की लापरवाही: बिल जमा करने के बावजूद उपभोक्ता का कटा कनेक्शन, जोड़ने से किया जा रहा इंकार

पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की लापरवाही: बिल जमा करने के बावजूद उपभोक्ता का कटा कनेक्शन, जोड़ने से किया जा रहा इंकार
पट्टी। तहसील क्षेत्र के रमईपुर नेवादा निवासी साबिर पुत्र साधू ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित उपभोक्ता के अनुसार उन्होंने पूर्व में पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के खंड दही से घरेलू विद्युत कनेक्शन (संख्या BC-646254/000) लिया था। कुछ समय पूर्व उनका बिजली बिल बकाया हो गया था, जिसके चलते विभाग द्वारा उनका कनेक्शन काट दिया गया।साबिर का कहना है कि उन्होंने 31 जनवरी 2026 को 1247 रुपये का बकाया बिल विधिवत जमा कर दिया है। भुगतान की रसीद भी उनके पास उपलब्ध है। इसके बावजूद विभागीय कर्मचारियों ने अब तक उनका विद्युत कनेक्शन पुनः नहीं जोड़ा है। पीड़ित का आरोप है कि कई बार विभागीय कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।बिजली कटे होने से परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा दैनिक जीवन के आवश्यक कार्य भी बाधित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ठंड के मौसम में बिजली न होने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।साबिर ने विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर शीघ्र विद्युत कनेक्शन बहाल कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह उच्च स्तर पर शिकायत दर्ज कराने को बाध्य होंगे।अब देखना यह है कि विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और उपभोक्ता को कब तक राहत मिलती है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज