गांव का मुख्य मार्ग अवरुद्ध प्रधान से लेकर ग्रामीण है परेशान
गांव का मुख्य मार्ग अवरुद्ध प्रधान से लेकर ग्रामीण है परेशान
पट्टी। विकासखंड बेलखर नाथ धाम की ग्राम पंचायत खभोर के ग्राम प्रधान पूनम सिंह ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उनकी ग्राम सभा की गाटा संख्या 362, 363 बंजारा खाते की भूमि है। जिस पर ग्राम सभा के प्रस्ताव के जरिए प्रजापति बस्ती के लिए सार्वजनिक मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। बीते 12 फरवरी को गांव के कुछ लोगों ने मिट्टी डालने से रोक दिया। सार्वजनिक निर्माण में बाधा डाली गई। इसके पूर्व कई बार इन लोगों द्वारा मार्ग निर्माण को रोका गया है। इस संबंध में डीएम एसडीएम को शिकायती पत्र दिया गया। एक बार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाकर कार्य शुरू कराया। लेकिन अब फिर से सार्वजनिक निर्माण मार्ग में बाधा डाली जा रही है। जबकि इस प्रकरण को लेकर वह जिले के आला अधिकारियों के साथ उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटा चुके हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू ने तहसील प्रशासन एवं जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए मार्ग निर्माण में आई बाधा को समाप्त करने की मांग उठाई है। क्योंकि मार्ग अवरूद्ध होने के कारण मरीजों का निकलना तथा आवागमन समेत अन्य जरूरी कार्य बाधित है। उन्होंने ग्राम सभा के प्रस्ताव की छाया प्रति, कब्जा किए गए स्थल की फोटो की छाया प्रति तथा बंजर गाटा संख्या 362 व 363 की खतौनी भी प्रस्तुत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
Comments
Post a Comment