बारात में उचक्कागिरी, दूल्हे के पिता का पैसों से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश, पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर बारड़ीह गांव का मामला

बारात में उचक्कागिरी, दूल्हे के पिता का पैसों से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश,
 पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर बारड़ीह गांव का मामला 
पट्टी। थाना पट्टी क्षेत्र के बीबीपुर बारड़ीह गांव में बारात के दौरान उचक्कागिरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलिस विभाग में तैनात युवक की बारात में शामिल दूल्हे के पिता का पैसों से भरा बैग लेकर अज्ञात बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, बीबीपुर बारड़ीह गांव निवासी डॉ. सुग्रीव, जो पशु चिकित्सालय पट्टी में तैनात हैं, की बेटी की शादी थी। उनकी बेटी की बारात प्रयागराज जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोड़ापुर गांव से आई थी। द्वारपूजा की तैयारी के दौरान दूल्हे के पिता महाबल अन्य परिजनों के साथ व्यस्त थे। इसी बीच पास में रखा पैसों से भरा बैग लेकर एक युवक मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पहले से पट्टी–आमापुर मार्ग पर खड़ी बाइक पर बैठकर करेला बाजार की ओर भाग निकला। बारातियों ने उसका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आनंदपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। इसके बाद दूल्हे के पिता महाबल ने कोतवाली पट्टी पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ पैसों से भरे बैग की चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज