पूर्व प्रधानाचार्य रमेश तिवारी का निधन, शिक्षकों व पत्रकारों में शोक की लहर
पूर्व प्रधानाचार्य रमेश तिवारी का निधन, शिक्षकों व पत्रकारों में शोक की लहर
पट्टी।विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के सांगा पट्टी गांव निवासी पूर्व प्रधानाचार्य रमेश तिवारी (64) का लखनऊ में इलाज के दौरान बीती रात निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।रमेश तिवारी वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष तिवारी ‘आंसू’ के पिता थे। वे बी.एस. इंटर कॉलेज मडाफरपुर से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शिक्षण कार्य के साथ-साथ वे लंबे समय तक पत्रकारिता से भी जुड़े रहे और अपने सरल, मिलनसार व व्यवहारकुशल स्वभाव के लिए जाने जाते थे।उनके आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत के साथ-साथ पत्रकारिता जगत को भी अपूरणीय क्षति हुई है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पत्रकार रंजन त्रिपाठी, रविंद्र मिश्रा, राकेश तिवारी, शिवम पांडेय, विजय पाठक, विनोद तिवारी, बालेंद्र भूषण पांडेय, सत्यानारायण खंडेलवाल, शकील अहमद, ज्ञान सिंह, अजीत तिवारी सहित अनेक पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Comments
Post a Comment