आगजनी व मार-पीट के मामले में पति-पत्नी समेत पांच नामजद, कई अज्ञात पर मुकदमा

आगजनी व मार-पीट के मामले में पति-पत्नी समेत पांच नामजद, कई अज्ञात पर मुकदमा
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द गांव में सोमवार की शाम मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पतंग की डोर से गेहूं की बोरी फटने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और आगजनी तक पहुंच गया। इस घटना में दोनों पक्षों के छप्परों में आग लगा दी गई, जबकि एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह बजे चुन्नू का भतीजा पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पतंग की डोर उधर से गुजर रही काजल पुत्री हाशिम की गेहूं की बोरी में फंस गई, जिससे बोरी फट गई और गेहूं बिखर गया। इसी बात को लेकर रात करीब आठ बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट और आगजनी में बदल गई।घटना की सूचना पर पहुंची आसपुर देवसरा पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने चुन्नू की तहरीर पर फूलजहां, हाशिम, रेशमा, अकराम, गोलू समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और आगजनी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज