सभासद एसोसिएशन मृतक सभासद के परिवार से मिलकर दी सांत्वना
सभासद एसोसिएशन मृतक सभासद के परिवार से मिलकर दी सांत्वना
प्रतापगढ़। जिले के कुंडा विधानसभा में नगर पंचायत डेरवां के सभासद पवन पटेल विगत दिनों बीमारी से ग्रस्त खुदकुशी करने की सूचना होने पर सभासद एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ शोक संवेदना व्यक्त करने मृतक सभासद परिवार के घर पहुंचे,परिवार की स्थिति बहुत ही दयनीय है मृतक सभासद के एक मासूम पुत्र और एक पुत्री है परिवार का रो रो कर बहुत बुरा हाल हो गया है इस मौके पर पहुंचकर प्रतिनिधि मंडल ने परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर ढाढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा सभासद संगठन आपके साथ है संगठन के जिलाध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के सदस्य श्री राम चरित्र वर्मा जी ने 25 हजार रूपये का आर्थिक आंशिक सहयोग दिया एवं आश्वासन दिया इस दुख की घड़ी में हमारा संगठन पूरी निष्ठा के साथ आपके साथ है मौके पर जिला महासचिव राकेश पटेल सभासद,जिलाउपाध्यक्ष मो साजिद भाई और सभासद रजनीश मौर्य पट्टी समेत नगर पंचायत डेरवा के सम्मानित सभासद आयाज अहमद,सुरजीत कुमार,रामफेर समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे
Comments
Post a Comment