बेलखरनाथ में चैन स्नेचिंग के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
बेलखरनाथ में चैन स्नेचिंग के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
पट्टी ।दिलीपपुर थाना क्षेत्र के बाबा बेलखरनाथ धाम मंदिर में शनिवार को एक महिला की चेन उड़ाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया ।
प्रतापगढ़ जनपद के चिलबिला / भैरोगंज मधुपुर कंधई निवासी रजनीश मिश्रा की मां प्रमिला मिश्रा शनिवार को बाबा बेलखरनाथ धाम दर्शन करने गई थी, वह जैसे ही दर्शन कर रही थी इसी दौरान गले से उनकी चेन झपट ली गई । इस मामले में एक आरोपी महिला को दर्शनार्थियों ने पकड़कर गिरफ्तार किया । इसके बाद थाना प्रभारी बलराम सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनुपम पटेल के साथ आशीष कुमार, धीरज, वन्दना कुमारी, संगीता यादव द्वारा सीसी टीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाशी की गई ।जिसमें जगदीशगढ़ चौराहे के पास एक महिला व दो पुरुषों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया । पकड़े गये लोगों में शीला पत्नी मटरू निवासी कोल मोदीपुर थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ के साथ मटरु तथा उसका पिता शकील भी गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपियों की जब तलाशी ली गई तो उनके पास से सोने की चेन के कटे हुए टुकड़े के साथ पायल के टुकड़े तथा नगदी भी बरामद की गई । पुलिस ने बताया कि घटना में इनके दो अन्य साथी जयकिशन उर्फ जैकी तथा उनकी पत्नी पूजा भागने में सफल रही । थानाध्यक्ष दिलीपपुर ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है ।
Comments
Post a Comment