चिलबिला पट्टी सड़क पर गड्डे से बढ़ रहा खतरा विभाग अंजान हजारों से अधिक छोटे बड़े वाहनों का होता है आवागमन

चिलबिला पट्टी सड़क पर गड्डे से बढ़ रहा खतरा विभाग अंजान

 हजारों से अधिक छोटे बड़े वाहनों का होता है आवागमन 
बाबा बेलखरनाथ धाम विकास खंड क्षेत्र से गुजरी चिलबिला से पट्टी ढखवा चांदा सड़क पर प्रतिदिन हजारों से अधिक छोटे बड़े वाहनों का आवागमन होता है। बीते एक महीने से क्षेत्र के रखहा बाजार के समीप दारी माधो गांव के पास मुख्य सड़क पर बना गड्ढा बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। जबकि इसी सड़क से उच्च अधिकारियों के साथ संबंधित विभाग के अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि भी सफर करते हैं लेकिन किसी नजर सड़क पर बने गड्ढे की तरफ नही गई है।  सड़क निर्माण के दौरान बगल में ईट की पक्की रेलिंग बनी हुई थी वह अब एक तरफ की गायब हो चुकी है।    पचास कदम पर दो पेट्रोल पंप भी मौजूद है। जहां पर बाइक सवार व ई रिक्शा के साथ अन्य वाहन गुजरते हैं। रखहा बाजार के शिवराम गुप्ता ने बताया कि लगभग पंद्रह दिन पहले कोहरे में एक कार हादसे का शिकार होते होते बची थी। दारी माधो गांव के शिक्षक दया शंकर मिश्र ने बताया कि। घर के सामने मुख्य सड़क पर बना गड्ढा से डर लगा रहता है कि किसी दिन बडी दुर्घटना इस गड्डे की वजह से न हो जाए। इस संबंध में प्रांतीय लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ओ पी चौरसिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज