यक्ष. एप के जरिए अपराधियों पर रहेगी पुलिस की नजर बीट सिपाही गांव गांव जाकर अपलोड कर रहे हैं डाटा

यक्ष. एप के जरिए अपराधियों पर रहेगी पुलिस की नजर 

बीट सिपाही गांव गांव जाकर अपलोड कर रहे हैं डाटा 
प्रतापगढ़ ।उत्तर प्रदेश में एआई के जरिए अपराधियों की निगरानी समेत पुलिसिंग को और स्मार्ट व हाईटेक करने के लिए लांच किए गए,यक्ष,एप के तहत अब बीट सिपाही गांव गांव जाकर उनका खाका फीड कर रहे हैं। जिसमें संबंधित अभियुक्तों का विवरण स्वत यक्ष, एप पर प्रदर्शित होने लगेगा। इससे गांव में कितने अपराधी है, कितने शस्त्र लाइसेंस धारक है,उस हल्के का दरोगा व बीट सिपाही कौन है, यह सब ,यक्ष, एप पर अपलोड किया जा रहा है जिसे आसानी से देखा जा सकता है।इस ऐप से अपराधों पर रोकथाम और अपराधियों पर कार्रवाई करने में भी प्रभावी मदद मिलेगी।पट्टी सर्किल के आने वाले थाने कंधई, के 147, दिलीपपुर,62, आसपुर देवसरा 143,व पट्टी में 164 गांवो का डाटा ,यक्ष,एप पर अपलोड करके पूरा कर लिया गया।इस संबंध में पट्टी पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से पता चलेगा कि किस गांव में कौन अपराधी है किसके पास शस्त्र लाइसेंस है तथा उस हल्के का दरोगा व बीट सिपाही कौन है। सभी जानकारियां इस एप पर उपलब्ध रहेगी और गांवों की सारी गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी।
इनसेट।
यक्ष एप में जुड़ेंगे हल्का लेखपाल व सम्भ्रांत नागरिक 
बेलखरनाथ धाम। प्रतापगढ़ 
यक्ष एप में हल्का लेखपाल सहित सम्भ्रांत नागरिक के अलावा ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य,आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,पत्रकार व समाज से जुड़े सम्मानित लोगों को भी इस एप में जोड़कर उनका सहयोग लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज