ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी और अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करने का मामलानामजद तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी और अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करने का मामला

नामजद तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू
पट्टी। कोतवाल क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का एक गंभीर मामला सामने आया है। सांगा पट्टी गांव निवासी श्रवण कुमार मिश्रा ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणियां की गईं, साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल कर समाज में भय और दहशत फैलाने का प्रयास किया गया।
पीड़ित का आरोप है कि इस प्रकार की पोस्ट और टिप्पणियों का उद्देश्य जातीय वैमनस्य फैलाना, लोगों को भड़काना तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमित गौतम पुत्र छोटेलाल के विरुद्ध जातीय हिंसा भड़काने और आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज