जाफरपुर में नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप,डीएम से की गई नामजद शिकायत, पैमाइश व कार्रवाई की मांग

जाफरपुर में नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप,

डीएम से की गई नामजद शिकायत, पैमाइश व कार्रवाई की मांग
पट्टी। तहसील क्षेत्र के बाबा बेलखरनाथ धाम विकास खंड अंतर्गत जाफरपुर गांव में गाटा संख्या 104 जो राजस्व अभिलेखों में नवीन परती खाते में दर्ज है, पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दबंग लोगों द्वारा उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है।मामले में गांव निवासी यासिर खान पुत्र नसीरउद्दीन खान ने इस संबंध में प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर अनुरोध किया है कि उपजिलाधिकारी पट्टी को निर्देशित किया जाए कि राजस्व टीम एवं पुलिस बल की मौजूदगी में गाटा संख्या 104 की पैमाइश कराकर विधिवत निशानदेही कराई जाए, ताकि भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।शिकायतकर्ता का कहना है कि पूर्व में भी इस संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था किंतु कथित अतिक्रमणकारियों के प्रभाव के कारण तहसील प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में उन्होंने निष्पक्ष जांच, भूमि की पैमाइश तथा अवैध कब्जा धारकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है।
मामले में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने तहसीलदार को जांच कर अवैध निर्माण को रोकने के आदेश दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज