दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,
आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पट्टी।प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुष्कर्म के अभियोग से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी आसपुर देवसरा विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।थाना आसपुर देवसरा पुलिस टीम में उप निरीक्षक अवधराज यादव, कांस्टेबल अजीत चौहान एवं शिवम राय शामिल रहे। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में वांछित एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।पुलिस ने थाना आसपुर देवसरा में पंजीकृत मुकदमा अंतर्गत धारा 352, 351(3), 64(1), 127(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त प्रमोद गौतम पुत्र रामराज गौतम, निवासी ग्राम पूरा, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ (उम्र करीब 32 वर्ष) को छतौना नहर पुलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Comments
Post a Comment