थाना आसपुर देवसरा से विजेंद्र सिंह को यादगार विदाई
थाना आसपुर देवसरा से विजेंद्र सिंह को यादगार विदाई
पट्टी।अपराध और अपराधियों के खिलाफ अपने सख्त एवं प्रभावशाली रवैये से क्षेत्र में अलग पहचान बनाने वाले थाना आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष रहे विजेंद्र सिंह को बुधवार देर शाम क्षेत्रवासियों ने भावभीनी एवं यादगार विदाई दी।उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगा तथा अपराधियों के विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई। विजेंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में निष्पक्षता, सक्रियता और कठोर कार्यशैली का परिचय देते हुए क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल स्थापित किया। उनके नेतृत्व में कई संगठित अपराधों पर लगाम लगी और अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम रहा।विदाई समारोह के दौरान क्षेत्र के संभ्रांत एवं गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर उनका माल्यार्पण किया तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर उदई शाहपुर के प्रधान प्रतिनिधि विक्रम सिंह उर्फ डब्बू सिंह, बबलू मिश्रा, निशांत पाल, राहुल पांडे, सर्वेश तिवारी, रामचरित्र वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विजेंद्र सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय कार्य किया और जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित की।
अंत में क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली सदैव लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
Comments
Post a Comment