जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीटा, लाठी-डंडों से हमला
जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीटा, लाठी-डंडों से हमला
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के आसपुर देवसरा विकासखंड के औराई जालेपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में बड़े भाई को गंभीर चोटें आई हैं।पीड़ित सोमनाथ ने सोमवार करीब 12 बजे पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वह अपनी जमीन पर मिट्टी डलवा रहे थे। इसी दौरान उनका छोटा भाई मौके पर पहुंच गया और विवाद करने लगा। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और छोटे भाई ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।घटना के बाद परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments
Post a Comment