पट्टी में दर्दनाक हादसा: महुआ के पेड़ से टकराने पर युवक की मौत
पट्टी में दर्दनाक हादसा: महुआ के पेड़ से टकराने पर युवक की मौत
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर बरदैता मोड़ के समीप सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े महुआ के पेड़ से टकरा गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, पट्टी कस्बे के पुरानी पट्टी निवासी कमलेश (30) पुत्र मुन्ना सोमवार सुबह घर से निकले थे। वह महाराजगंज की ओर से बंधवा होते हुए वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरिपुर बरदैता मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और महुआ के पेड़ से जा टकराई।घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। गंभीर रूप से घायल कमलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक के छोटे भाई अनिकेत व अरुण, माता राज कुमारी, पत्नी कांति तथा पांच वर्षीय पुत्र अंकित व दो वर्षीय रितेश का रो-रोकर बुरा हाल है।मामले चौकी इंचार्ज पृथ्वी गंज अजय कुमार अंचल ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से टकरा गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Comments
Post a Comment