पट्टी इलाके में विजिलेंस टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, उपभोक्ताओं में मची अफरा-तफरी

पट्टी इलाके में विजिलेंस टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, उपभोक्ताओं में मची अफरा-तफरी
पट्टी ।क्षेत्र में विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने अचानक छापेमारी अभियान चलाया, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं में खलबली मच गई। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई लोग इधर-उधर भागते नज़र आए।
इस विशेष अभियान का नेतृत्व जेई विजिलेंस अवनीश कुमार तिवारी कर रहे थे। उनके साथ एसआई अनिल सिंह, प्रदीप शर्मा सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच करते हुए बिजली चोरी और अनियमितताओं की पड़ताल की।विजिलेंस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी रही, वहीं विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।मामले में जेई विजिलेंस अवनीश कुमार तिवारी ने बताया सूचना पर संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज