पट्टी चौक पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त, घंटों लगा भीषण जाम,दुकान के सामने खड़ी फोर व्हीलर बनी वजह, एंबुलेंस तक फंसी,पुलिस व ट्रैफिक कर्मी रहे पूरी तरह नदारद

पट्टी चौक पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त, घंटों लगा भीषण जाम,
दुकान के सामने खड़ी फोर व्हीलर बनी वजह, एंबुलेंस तक फंसी,
पुलिस व ट्रैफिक कर्मी रहे पूरी तरह नदारद
पट्टी। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे पट्टी नगर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले चौक पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। एक दुकान के सामने सड़क किनारे फोर व्हीलर वाहन खड़ा किए जाने से अचानक जाम की स्थिति बन गई, जो देखते ही देखते भीषण रूप लेती चली गई।चौक से जुड़ी चारों सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ई-रिक्शा, ऑटो, बाइक, चारपहिया वाहन और पैदल राहगीर सभी जाम में फंसकर बेहाल नजर आए। तेज धूप में लोग घंटों जाम से निकलने की जद्दोजहद करते रहे।सबसे चिंताजनक स्थिति उस समय सामने आई जब मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। काफी देर तक एंबुलेंस के फंसे रहने के बावजूद मौके पर न तो कोई पुलिस कर्मी पहुंचा और न ही कोई ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाला दिखाई दिया। लोगों ने स्वयं प्रयास कर रास्ता खाली कराने की कोशिश की, लेकिन अव्यवस्था के चलते स्थिति और बिगड़ती चली गई।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पट्टी चौक पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं। आए दिन लगने वाले जाम से न सिर्फ आम जनता को परेशानी हो रही है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं की राह भी बाधित हो रही है।जाम के चलते व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं और दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि चौक पर स्थायी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए, नो-पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की गंभीर स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज